- Elon Musk के कुल नेटवर्थ में 53 हजार करोड़ की संपत्ति की गिरावट आई है।
- Tesla Motors के शेयरों में गिरावट आई है इसमें एलोन मस्क के लगभग 20 प्रतिशत शेयर हैं
पिछले 48 घंटों में crypto market में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे दुनिया के बड़े बड़े निवेशकों को अपनी संपत्ति में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। दुनिया में पिछले 48 घंटों में सबसे ज्यादा नुकसान का सामना CEO of Tesla Motors Elon Musk को करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- मात्र नौ साल में 6 लाख रुपए के बने 216 करोड़ रुपए रुपए, जानिए आखिर कैसे? :Cryptocurrency news in Hindi
bloomberg ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक Tesla Motors के CEO Elon Musk को सात बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट का सामना करना पड़ा है। भारतीय रुपयों में देखा जाए तो 53 हजार करोड़ की गिरावट आई है। यह इतनी अधिक संपत्ति है कि दुनिया के 125 अरबपतियों के पास भी नहीं है। Elon Musk के कुल नेटवर्थ में 53 हजार करोड़ की संपत्ति की गिरावट आई है। इतनी अधिक गिरावट आने के बाद इनकी संपत्ति 200 बिलियन डॉलर (14 लाख 76 हजार 324 करोड़) से भी कम हो गई है।
गिरावट का अहम कारण cryptocurrency?
पिछले 48 घंटों में crypto market की लगभग सभी cryptocurrency में 10 से 20 परसेंट की गिरावट देखी गई है। Elon Musk की संपत्ति में जो 7 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है उसमें cryptocurrency मार्केट में आई गिरावट का अहम रोल है। Elon Musk ने Dogecoin, ethereum इत्यादि में 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रखा है। crypto market में भारी गिरावट के कारण इनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- इन Cryptocurrency Exchange Platforms को किया जाएगा बंद: South Korea
Tesla Motors के शेयरों में आई गिरावट
Tesla Motors के शेयरों में गिरावट आई है इसमें एलोन मस्क के लगभग 20 प्रतिशत शेयर हैं जब भी टेस्ला के शेयरों में गिरावट आती है तो इनको भी काफी नुकसान झेलना पड़ता है। Tesla मोटर के शेयरों में लगभग 4% के आसपास गिरावट आई है। Tesla मोटर के शेयरों में गिरावट आने के बाद कंपनी के शेयर 730.17 डॉलर पर बंद हुआ।