Cryptocurrency के मूल्यों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भी लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। जैसा कि आप सब जानते हैं भारत दुनिया के कई दिग्गज देशों को पछाड़कर ऐसा दूसरा देश बन गया है जहां पर Cryptocurrency का बड़े स्तर पर लेनदेन किया जा रहा है, हालांकि वियतनाम देश Cryptocurrency का लेनदेन करने में पहले पायदान पर है।
यह भी पढ़ें- क्या भारत सरकार जल्द लॉन्च करेगी डिजिटल रुपया?
Cryptocurrency बारे मे क्या कहा?
हाल ही में IMF (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) के मुख्य अर्थशास्त्री और RBI के पूर्व गवर्नर ने राइडर्स ग्लोबल मार्केट फोरम में कहा है कि ‘डिजिटल करेंसी जैसे Bitcoin, Ethereum इत्यादि में भविष्य की संभावनाएं छुपी हुई है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले आवश्यक है इसके नियम कानून को बनाना। इसके नियम कानून बनाने के बाद यह काफी शानदार तरीके से पूरे दुनिया में फल फूल सकती है।’ भारत सहित दुनिया के युवा वर्तमान समय में Cryptocurrency का लेनदेन करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। Cryptocurrency के रेगुलेशन बन जाने से इस पर लोग और अधिक विश्वास करने लगेंगे।
भारत में स्थिति
Cryptocurrency की कीमतों में पिछले 1 से 2 सालों में कई गुना वृद्धि देखी गई है इसके चलते लोग और अधिक आकर्षित हो रहे हैं। क्रिप्टो इंडस्ट्री भारत में ऑल टाइम हाई पर है। अगर बात भारत में Crypto इन्वेस्टर्स की बात की जाए तो 2018 में लगभग 50 लाख के आसपास थी जो कि बढ़कर अब 150 लाख से अधिक हो गई है। भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो प्लेटफार्म CoinSwitch Kuber है जिसके लगभग 90 लाख से अधिक उपयोगकर्ता है।