- Mike Novogratz ने हाल ही में ट्विटर के जरिए बताया कि उन्हें सोना बहुत पसंद है, लेकिन बिटकॉइन जितना नहीं।
- Mike Novogratz ने अपने पसंदीदा एसेट का खुलासा किया।
Mike Novogratz (क्रिप्टो निवेश बैंक गैलेक्सी डिजिटल के सीईओ) ने हाल ही में ट्विटर के जरिए बताया कि उन्हें सोना बहुत पसंद है, लेकिन बिटकॉइन जितना नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक ऑफ अमेरिका ने उनके शब्दों को चुराया था। उन्होंने अपने ट्वीट में उस ट्वीट को दर्शाया जिसमें कहा गया था कि अगर दुनिया भर के सभी सोने को एक साथ रखा जाए, तो यह हर तरफ से सिर्फ 21 मीटर मापेगा। BofA ने Zero Hedge द्वारा प्रकाशित गोल्ड इंडस्ट्री के माध्यम से इस तथ्य को बताया।
Someone stealing my line ???love gold. But not as much as $btc https://t.co/zkB3LcqH0Y
— Michael Novogratz (@novogratz) June 26, 2020
बिटकॉइन का सर्कुलेशन केवल 21 मिलियन (2 करोड़) है। बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है, इसके कई उपयोगकर्ता इसे डिजिटल गोल्ड मानते है।
गोल्ड पर बैंक ऑफ अमेरिका ने इसकी शुरुआत से लेकर भौतिक विशेषताओं तक का विवरण दिया था। इसके अलावा, यह भी दावा किया कि समुद्र में 10 अरब टन सोना है या शायद इससे भी ज्यादा है।
2020 में सोने का प्रदर्शन
मार्च में बिक्री के बावजूद, सोने की कीमत में वृद्धि हुई है। ऐसा अनुमान था कि यह 1,44,964 रूपए के अधिकतम स्तर पर पहुंच सकता है, जो 2011 सितंबर में था। Novogratz ने बताया कि सोना उन्हें पसंद है, लेकिन बिटकॉइन से अधिक नहीं।
2020 में बिटकॉइन का प्रदर्शन
उन्हें विश्वास है, कि बिटकॉइन की कीमत 2020 के अंत तक 15 लाख रुपए से आगे बढ़ सकती है क्योंकि यह इस वर्ष बिटकॉइन में 53% तक की बढ़त है। इस आंकड़े से पता चलता है, कि बिटकॉइन ने सोने के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसने दोगुनी वृद्धि हासिल की है। हालांकि, सोना अधिकतर लोगों का पसंदीदा है और यह लंबे समय से लोगों की पसंद रहा है।
हमें देखने को मिला है, कि नागरिकों के बीच निवेश विकल्प के रूप में क्रिप्टोकरेंसी आगे बढ़ रही हैं। ऐसे व्यक्तित्व की प्राथमिकता नागरिकों की राय को काफी हद तक बढ़ा देती है। यदि बिटकॉइन इसी तरह अच्छा प्रदर्शन जारी रखता है, तो संभावना है, कि यह भविष्य में सोने की जगह ले सकता है।